सुपौल: किशनपुर के मेहासिमर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अंग्रेजी और नेपाली शराब बरामद, एक गिरफ्तार



सुपौल: किशनपुर के मेहासिमर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अंग्रेजी और नेपाली शराब बरामद, एक गिरफ्तार


By Mohammed najir Alam /edited by Chandan Kumar

किशनपुर के मेहासिमर में शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2500 से अधिक बोतलों के साथ एक गिरफ्तार

सुपौल। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का धंधा थम नहीं रहा है। इसी कड़ी में सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है।


विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर किशनपुर प्रखंड के मेहासिमर वार्ड नंबर-11 में देर रात छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी और नेपाली शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया है।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेहासिमर वार्ड-11 निवासी पवन कुमार (उम्र 33 वर्ष), पिता स्व. राम अवतार यादव के रूप में हुई है।


गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई


इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक अशोक कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि पवन कुमार के घर में अवैध रूप से शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने देर रात उसके घर पर छापा मारा।


तलाशी के दौरान घर से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब और नेपाली देसी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ